क्या आप जानते हैं भारतीय मुद्रा से जुड़े कुछ तथ्य
क्या आप जानते हैं भारतीय मुद्रा से जुड़े कुछ तथ्य
Share:

रूपया.. ऐसा है जिसके पीछे दुनिया दौड़ती है। इसके बिना कुछ होता भी नहीं है। आप की कीमत तब तक है जब तक आप के पास ऐसा कुछ है जो पैसे से ख़रीदा ना जा सके। आज हम आपको रुपये की शुरूआत से लेकर बहुत से सवालों के जवाब देंगे।

1. भारत में करंसी का इतिहास 2500 साल पुराना हैं। इसकी शुरूआत एक राजा द्वारा की गई थी।

2. अगर आपके पास आधे से ज्यादा फटा हुआ नोट है तो भी आप बैंक में जाकर उसे बदल सकते हैं।

3. 1917 में 1 रुपया 13 डाॅलर के बराबर हुआ करता था। फिर 1947 में 1 रुपया = 1डाॅलर कर दिया गया। फिर धीरे-धीरे भारत पर कर्ज बढ़ने लगा तो इंदिरा गांधी ने कर्ज चुकाने के लिए रूपये की कीमत कम करने का फैसला लिया उसके बाद आज तक रूपये की कीमत घटती आ रही हैं।

4. अगर अंग्रेजों का बस चलता तो आज भारत की करंसी पाउंड होती। लेकिन रुपए की मजबूती के कारण ऐसा संभव नही हुआ।

5. इस समय भारत में 400 करोड़ रूपए के नकली नोट हैं।

6. आपको नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर कभी नही मिलेंगे। ये सुरक्षा के कारणों।

7. हर भारतीय नोट पर किसी न किसी चीज की फोटो छपी होती हैं जैसे- 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा हुआ है, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। इसके अलावा 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीर छपी हैं।

8. भारतीय नोट पर उसकी कीमत 15 भाषाओं में लिखी जाती हैं।

9. 1 रूपए में 100 पैसे होगे, ये बात 1957 में लागू की गई थी। पहले इसे 16 आने में बाँटा जाता था।

10. RBI, ने जनवरी 1938 में पहली बार 5 रूपए की पेपर करंसी छापी थी। इसी साल 10,000 रूपए का नोट भी छापा गया था लेकिन 1978 में इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। 

11. आजादी के बाद पाकिस्तान ने तब तक भारतीय मुद्रा का प्रयोग किया जब तक उन्होनें काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

12. भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि काॅटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नही सकते।

13. एक समय ऐसा भी था, जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था। 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे। 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को अच्छा फायदा होता था। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला मेटल ही बदल दिया।

14. आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

15. भारत के 500 और 1,000 रूपये के नोट नेपाल में नही चलते।

16. 500 रूपए का पहला नोट 1987 में और 1,000 रूपए का पहला नोट सन् 2000 में बनाया गया था।

17. भारत में 75, 100 और 1,000  के भी सिक्के छप चुके हैं।

18. 1 रुपया का नोट भारत सरकार द्वारा और 2 से 1,000 रूपए तक के नोट RBI द्वारा जारी किये जाते हैं.

19. एक समय पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 0 रूपए का नोट 5thpillar नाम की गैर सरकारी संस्था द्वारा जारी किए गए थे।

20. 10 रूपए के सिक्के को बनाने में 6.10 रूपए की लागत आती हैं।

21. नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं ताकि आरबीआई (RBI) को पता चलता रहे कि इस समय मार्केट में कितनी करंसी हैं।

22. रूपए भारत के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी हैं।

23. According to RBI, भारत हर साल 2,000 करोड़ करंसी नोट छापता हैं।

24. कम्प्यूटर पर ₹ टाइप करने के लिए ‘Ctrl+Shift+$’ के बटन को एक साथ दबावें.

25. रूपए के इस चिन्ह को 2010 में उदय कुमार ने बनाया था। इसके लिए इनको 2.5 लाख रूपयें का इनाम भी मिला था।

खुशखबरी! अब 1 रु का पुराना नोट बना सकता है आपको करोड़पति

1 रुपये के सिक्के से अब बन जाएंगे आप लखपति

यहां पेड़ में फल नहीं लगते है पैसे​

अपने दोस्त को पैसे उधार देते वक्त पूछे ये कुछ सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -