मेगन ने ट्विटर से कहा अलविदा, लौट आई इंस्टाग्राम पर
मेगन ने ट्विटर से कहा अलविदा, लौट आई इंस्टाग्राम पर
Share:

हॉलीवुड स्टार मेगन फॉक्स 23 हफ्ते के अंतराल के बाद एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई हैं। 29 वर्षीय फॉक्स ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। इसका कैप्शन दिया है ' वो वहीं थीं।' खबरो के अनुसार फॉक्स ने लिखा 'हाय, मैं अभी भी यही हूं। सोशल मीडिया के साथ अपना रिश्ता बनाए रखा है।

मगर सेल्फी से बेहतर क्या माध्यम हो सकता है अपने आपको बताने का। इस बार ब्लैक एंड व्हाइट! 'मेगन फॉक्स ने साल 2014 जून में इंस्टाग्राम को ज्वाइन किया था। इस मौके पर अपनी ही सेल्फी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। हाल ही में फॉक्स अपने हसबैंड ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से अलग हुई हैं।

फॉक्स ने कुछ समय पहले अपना टि्वटर अकाउंट भी बंद कर दिया था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था 'आप में से कुछ लोगों ने देखा होगा और कुछ लोगों ने नहीं भी देखा होगा कि मैंने अपना टि्वटर अकाउंट बंद कर दिया है। कुछ समय के लिए मुझे यह अच्छा लगा मगर अब मुझे इससे नफरत हो गई है।'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -