लॉन्च हुआ सिंगल चार्ज कपड़े में पहनने वाला AC, जानिए क्या है इसकी खासियत
लॉन्च हुआ सिंगल चार्ज कपड़े में पहनने वाला AC, जानिए क्या है इसकी खासियत
Share:

टेक्नोलॉजी में आजकल कई नए नए खोज किये जा रहे है, विश्व में कई अनोखी और नई टेक्नोलॉजी खोज होते है जिसे सुनकर हमें आश्चर्य होता है। ऐसे में चौकाने का कार्य मशहूर इलेक्ट्रिक कंपनी Sony ने  कर दिया  है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करके जहां कई कंपनियों ने पोर्टेबल और वियरेबल्स डिवाइस को बनाया जा चुका है, वहीं सोनी ने वियरेबल्स AC को लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। सोनी का ये वियरेबल्स AC एक मोबाइल फ़ोन से भी छोटा है, जिसे अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकता है।

आप इस AC को मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर पाएंगे। कंपनी ने इस वियरेबल्स AC को कंपनी ने बीते वर्ष  लॉन्च किया था जिसे Reon Pocket नाम दिया गया। इस Reon Pocket 2 की जापान में मूल्य 138 डॉलर है, जो तकरीबन14,850 इंडियन रुपये है। भारत में जिसके लॉन्च को लेकर कोई सूचना अभी नहीं दी गई है।

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार Sony का ये वियरेबल्स AC सिंगल चार्ज में  कई घंटों तक उपयोग किया जा सकता है। Reon Pocket 2 डिज़ाइन के केस में Reon Pocket से मिलता जुलता ही है। पहले के मुकाबले इस नए वियरेबल्स AC में दो गुनी तेजी से हीट को सोखकर तापमान को कम करने की क्षमता है। यानि की कूलिंग के मुकाबले में ये पहले वाले मॉडल से अधिक पॉवरफुल होगा। Sony के नए वियरेबल AC को नेकबैक की तरह गले में डाला जाने वाला  है। पहले वाले मॉडल में इस वियरेबल AC को एक ख़ास टी-शर्ट के साथ गले में डालना पड़ता था।

Reon Pocket 2 में किसी तरह की टी-शर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गर्मियों में इस वियरेबल AC का उपयोग स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले लोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आउटडोर खेल जैसे क्रिकेट,फुटबॉल और अन्य खेल खेलते समय किया जा सकता है।

बुजुर्ग के खाते में जमा थे 2 लाख 850, वक्सीनशन के लिए CM फंड में 2 लाख दान करके पेश की मिसाल

कोरोना वायरस से बचने के लिए भाप ले रहे हैं तो जरूर पढ़े यह खबर

दुखद संदेश: नहीं रहे लोकप्रिय कांग्रेस नेता बसंत शर्मा, कोरोना इलाज के दौरान हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -