विभिन्न विभागों के 9 अधिकारियों के किए तबादले
विभिन्न विभागों के 9 अधिकारियों के किए तबादले
Share:

नई दिल्ली : नई दिल्ली में दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। मामले में विभिन्न विभागों के 9 अधिकारियों ने तबादले कर दिए हैं। मिली जानकारीे अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए इन अधिकारियों में  7 को दिल्ली, अंडमान और निकोबार में तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानांतरण होने वाले अधिकारियों में दिल्ली शहर शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड के चीफ एक्ज़ीक्युटिव अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे थे। जिसके बाद अमरनाथ और एफओ हाशमी का भी स्थानांतरण कर दिया गया।

बीएस जगलान को भी जलबोर्ड में विजिलेंस डायरेक्टर नियुक्त कर दिया गया। दूसरी ओर डीडीए के अजय कुमार बिष्ट को सचिव नियुक्त किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के बीच चल रही तनातनी के बाद भी अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस मसले पर आगे और विवाद बढ़ सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -