खौफनाक दरिंदगी: कब्र से शव को निकालकर युवक ने किया दुष्कर्म
खौफनाक दरिंदगी: कब्र से शव को निकालकर युवक ने किया दुष्कर्म
Share:

पाकिस्तान से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक दरिंदे ने कुछ ऐसा किया कि जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यह मामला सिंध का बताया जा रहा है। यहाँ बीती 13 अगस्त को जब पाकिस्तान जश्न-ए-आज़ादी मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन सिंध प्रांत के थट्टा जिले के गांव असरफ चांडीओ में दफन की गई एक 14 साल की लड़की की लाश को आरोपी ने कब्र से बाहर निकाल लिया और उसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में बताया जा रहा है कि आमना चांडीओ नाम की लड़की की बुखार के चलते एक दिन पहले ही मौत हुई थी।

उसके बाद उसे करीबी कब्रिस्तान ग़ुलामुल्लाह में सभी रीति रिवाज से दफ़न किया गया था। हालाँकि उसी रात इलाके के एक सनकी शख्स ने लड़की का शव कब्र से बाहर निकाला और उसे वहां से आधे किमी दूर एक झाड़ी में ले गया। उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के तहत इस शख्स का नाम रफीक चांडीओ है जो उस इलाके का गुंडा है। इस मामले में सुबह जब कुछ बच्चों ने देखा कि लड़की की कब्र खुदी हुई है और उसमें लाश नहीं है तो बच्चों ने इस बारे में जानकारी लड़की के पिता को दी। वहीँ लड़की के पिता और गांव वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया। उसके बाद पुलिस ने शव को ढूंढने का काम शुरू हुआ।

छानबीन में कुछ ही देर में एक झाड़ी में लड़की का शव उन्हें मिला। पुलिस ने देखा लड़की के शरीर से कफ़न गायब था और कपडे भी अस्त व्यस्त थे। यह सब देखने के बाद पुलिस ने तुरंत शव को पहले पास के हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। अब इस मामले में पुलिसवालों ने भी आरोपी को मार गिराया है।

आज है वरलक्ष्मी व्रत, जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

VANPIC प्रोजक्ट घोटाला: आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन को CBI-ED कोर्ट में पेश होने के आदेश

बिना नाम बताए अजमेर के दानदाता ने महाकालेश्वर को भेंट किये 36 किलो चांदी के आभूषण

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -