सौतेली माँ ने दी बच्चे की बलि
सौतेली माँ ने दी बच्चे की बलि
Share:

ठाणे : कल्याण रेलवे पुलिस ने एक अनसुलझे केस को सुलझाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है खबर के अनुसार कल्याण रेलवे पुलिस ने कसारा में खदावली नदी से निकाले गए एक 12 वर्षीय लड़के के शव के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस को यह पूरा मामला एक मानव बलि का लग रहा है. व इस संदिग्ध मामले में परिवार के एक सदस्य सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

वहां के स्थानीय मछुआरों ने सोमवार को नदी में इस शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शव को प्लास्टिक में लपेट कर और उसमें एक बाल्टी बांधकर फेंक दिया गया था। इस दौरान पुलिस की जांच की सुई मरने वाले की सौतेली मां लता कनजोड़े तक पहुंची। उसने अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर लड़के की कथित तौर पर रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी और फिर शव को कसारा ले जाया गया। 

मामले में लता कनजोड़े (35), उसकी बहन वर्षा जाधव (25) और रिश्तेदार लतिका जाधव (30) को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नौ जुलाई को लड़के की गुमशुदगी की शिकायत उसके मामा ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. उसके मामा ने कहा की बच्चे की सौतेली माँ सहित दो और महिला ने उस रात कुछ पूजा पाठ व अनुष्ठान किया था लेकिन यह किसलिए किया गया इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है की इस घटना के पीछे कही उसके पिता का भी हाथ तो नही है. पुलिस इस मामले में अपनी जाँच जारी रखे हुए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -