पर्दे पर दिखेगी थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों की कहानी
पर्दे पर दिखेगी थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों की कहानी
Share:

उत्तरी थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके  प्रशिक्षकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह बच्चे और उनके प्रशिक्षक 17 दिनों तक इस ​गुफा में फंसे रहे। खबरों के अनुसार इन बच्चों के फंसने के नौवें दिन पता चला कि बच्चे फंसे हुए हैं और फिर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू ​किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। अब इन बच्चों की यह कहानी पर्दे पर दिखाई जाएगी। 

खबरों के अनुसार,  इन बच्चों को बचाने के अभियान को लेकर 'प्योर फ्लिक्स एंटरटेनमेंट' एक फिल्म बनाने  जा रही है। कंपनी ने इस कहानी पर फिल्म बनाने के अधिकार ले लिए हैं। हॉलीवुड से आई खबरों के अनुसार, इस कंपनी के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिशेल स्कॉट ने अपने फेसबुक पेज पर इस विषय पर ​फिल्म बनाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि  ​फिल्म का बजट 200 से 400 करोड़ के बीच होगा।  स्कॉट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह भी लिखा कि इस फिल्म का सह  निर्माण काओज एंटरटेनमेंट के एडम स्मिथ कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, स्कॉट ने बताया कि उन्होंने  प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है और उन्होंने वहां पर जो भी देखा, उससे वे काफी प्रभावित हुए हैं। स्कॉट ने कहा कि मैं इस पर फिल्म बनाने जा रहा हूं। 

बता दें कि यह बच्चे 23 जून को गुफा में फंस गए थे और 1 जुलाई को उन्हें बचाने का अभियान शुरू हुआ था। यह अभियान 10 जुलाई तक चला था, ​जिसमें सभी बच्चों और उनके  प्रशिक्षकों को सुरक्षित बचा लिया गया। 

गुफ़ा में फ़से कोच के पास नहीं है थाईलैंड की नागरिकता

थाईलैंड की गुफा से बच्चों को निकालने में भारत का भी योगदान

थाईलैंड: मिशन सक्सेस, सभी बच्चे और कोच निकाले गए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -