यह है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की
यह है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की
Share:

इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपने शरीर के किसी ना किसी अंग के लिए मशहूर हो जाते हैं। इन्ही में शामिल हुईं हैं अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली एक लड़की। उन्होंने अपने नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जी दरअसल वह दुनिया की सबसे लंबी टांग वाली टीनेज़र बन गईं हैं। इस लड़की का नाम Maci Currin है और Maci Currin दुनिया की सबसे लंबी टांग वाली महिला भी बन चुकीं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक Maci की हाइट 6 फ़ीट 10 इंच है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ???????????????? ???????????????????????? (@_maci.currin_) on

अब उनका नाम Guinness World Records में भी दायर हो चुका है। जी दरअसल उनका दाहिना पैर 134।3 सेंटीमीटर और बायां पैर 135।3 सेंटीमीटर लंबा है। वह अपने परिवार में सबसे लंबी हैं। वैसे Maci Currin से पहले ये रिकॉर्ड रूस की Ekaterina Lisina के नाम था। उनकी हाइट 6 फ़ीट 8 इंच थी। आप सभी को बता दें कि Maci Currin को अपने इस रिकॉर्ड पर गर्व है। जी दरअसल उनका कहना है उनकी हाइट में टांगों का योगदान 60 प्रतिशत है। हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'जिन लोगों का शरीर असामान्य शारीरिक विशेषताओं वाला होता है उन्हें शर्म नहीं करनी चाहिए।

खु़द को छुपाना नहीं चाहिए। ये रिकॉर्ड उन सभी महिलाओं को प्रेरित करेगा जो लंबी हैं।' वैसे Maci Currin को साल 2018 में एहसास हुआ था कि उनकी टांगे सबसे लंबी हैं। अपनी लम्बी टांगों की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे कार में ठीक से न बैठ पाना या फिर अपने साइज़ के कपड़े न मिलना आदि।

प्रेमिका से रूठे खेसारी लाल, गुस्से में कही ये बात

लाइव खोला गया 2500 साल पुरानी Mummy का ताबूत, वीडियो ने मचाई सनसनी

पीएम मोदी से मिले अफ़ग़ान वार्ताकार अब्दुल्ला, तालिबान मुद्दे पर मांगा समर्थन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -