26 जनवरी को मुंबई को उड़ाने की तैयारी में आतंकी, जारी हुआ खतरे का अलर्ट
26 जनवरी को मुंबई को उड़ाने की तैयारी में आतंकी, जारी हुआ खतरे का अलर्ट
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रिपब्लिक डे के दिन हमले का अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में हवाई हमले की संभावना जताते हुए क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। सूत्रों से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, मुंबई पुलिस को ऐसे इनपुट्स प्राप्त हुए हैं जिसमें यह कहा गया है कि 26 जनवरी के दिन शहर के शिवाजी पार्क पर हवाई हमला हो सकता है। इनपुट्स के पश्चात् हरकत में आई मुंंबई पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दिन तक वहां पर नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है, हमें इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से ज्यादा आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

वहीं गणतंत्र दिवस के उत्सव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर उप-पारंपरिक हवाई वाहनों की उड़ान पर पाबंदी लगाई दी। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आदेश जारी किया है कि पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान जैसे हवाई वाहन शहर में उड़ते हुए नहीं पाए जाने चाहिए। 

पुलिस ने गाइडलाइन जारी कर बताया है कि कुछ आपराधिक या असामाजिक तत्व या भारत के शत्रु आतंकवादी पैरा-ग्लाइडर, पैरा-ग्लाइडर जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के इस्तेमाल से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

'चुनी हुई सरकार को LG कर रहे दरकिनार', इस नेता ने उपराज्यपाल पर बोला हमला

'यह कांग्रेस का विचार नहीं', सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले राहुल गांधी

'मेरा चेला चरित्रहीन नहीं है, यह चमत्कार है', धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे गुरु श्रीराम भद्राचार्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -