जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला, दो लोगों की मौत, दो जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला, दो लोगों की मौत, दो जवान घायल
Share:

पुलवामा​ जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने घुसपैठ की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। ग्रेनेड से हमला होने के चलते करीब चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत चिकित्सकीय उपचार दिया गया है। फायरिंग और ग्रेनेड हमला होने के बाद सुरक्षा बलों ने समूचे क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चला दिया। जम्मू - कश्मीर में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए दक्षिण में पंपोर क्षेत्र में ग्रेनेड हमला किया। 

यहां पर सेंट्रल रिज़र्व पुलिस बल का कैंप संचालित किया जा रहा है। आतंकियों ने इस कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले के बाद तेज़ धमाका हुआ। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। हमले में दो जवानों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि आतंकी पकड़े नहीं गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कुपवाड़ा में भी आतंकियों ने घुसपैठ के प्रयास किए थे। सुरक्षा बलों ने साहसिक मोर्चाबंदी करते हुए आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। हालांकि इस आॅपरेशन में कर्नल संतोष महाडिक शहीद हो गए थे। राज्य में फिर से आतंक के पसरने से सुरक्षा बल सक्रिया हो गए हैं। दरअसल इस समय कई क्षेत्रों में और पहाड़ों पर बर्फ जम गई है।

जिसके कारण आतंकी घुसपैठ की साजिशें कर रहे हैं। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त सीमा पर किए गए हैं। जवानों द्वारा सघन बर्फ में तैनात होकर घुसपैठ रोकी जा रही है। सेना के जवानों को विषम परिस्थितियों में बर्फीली चादर के बीच रहना पड़ रहा है। मगर इसके बाद भी वे घुसपैठ को नाकाम कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -