पाकिस्तान से जुड़े है CRPF जवानों पर हमले के तार
पाकिस्तान से जुड़े है CRPF जवानों पर हमले के तार
Share:

पंपोर : पंपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हमला हो गया। इस हमले को लेकर लश्कर - ए - तैयबा पर संदेह जताया जा रहा है। दरअसल यह कहा जा रहा है कि लश्कर - ए - तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के दामाद खालिद वालीद के दो सहयोगियों को हंजला अदनान और साजिद जट ने दो आतंकियों को दिशा - निर्देश दिया। दक्षिण कश्मीर का लश्कर का कमांउर अबू दुजाना ने स्थानीय लोगों को सामग्री उपलब्ध करवाई है। इतना ही नहीं इस बात के पूरे सबूत मिले हैं कि जो हमला पंपोर में हुआ है वह पाकिस्तान समर्थित था। दरअसल उधमपुर में जिस मोहम्मंद नावेद को पकड़ा गया वह भी हंजला और साजिद के निर्देशों के आधार पर कार्य कर रहा था।

हंजला और साजिद को बड़ा कट्टर आतंकी कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार भारत में आतंकी हमले के लिए खालिद को तैयार किया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि वे ऐसा मानते हैं कि वालिद जमात - उद - दावा के ही साथ जुड़ गया है। लश्कर - ए - तैयबा का वे कार्य देख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकी पाकिस्ता के पंजाब राज्य से थे और यहीं से अपने साथ 7 ग्रेनेड लेकर आए थे।

इन ग्रेनेडों का पता इन पर लगी पाकिस्तान की छाप से चला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। इतना ही नहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित कई सामग्री मिली है। जैसे ट्रैक सूट, मेड इन पाकिस्तान लिखे जूते बंदूकें 11 मैगजीन्स आदि। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आतंकी पाकिस्तान से थे। मिली जानकारी के अनुसार उरी में दो आतंकी ढेर हो गए। शहीद सैनिकों को मुख्यमंत्री ने सलाम कहा है। आतंकी हमले में 8 जवान शहीद हो गए। पाक उच्चायुक्त ने कहा कि वे इफ्तार का आनंद ले सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -