जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी हमले, 5 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी हमले, 5 आतंकी ढेर
Share:

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सीमा से सटे क्षेत्रों में आज आतंकियों ने हमला कर दिया। सेना ने दो आतंकी हमलों में करीब 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे मगर मुस्तैद सैनिकों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। दरअसल पहला हमला आतंकियों ने सेना की 16 वीं कोर के मुख्यालय से सटी आॅफिसर्स मैस पर हमला किया।

आतंकी यहां हमला करने के बाद चमलियाल पोस्ट पहुंचे जहां पर हैवी फायर किया गया। सुरक्षाबलों ने इस घुसपैठ को नाकाम करते हुए हैवी फायर का जवाब दिया। आतंकी सीमा पर लगे कंटीले तारों की बागड़ को पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए। इसी दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों से आतंकियों का सामना हुआ।

सीमा सुरक्षा बल की चौकी को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 आतंकी मार गिराए। हालांकि इस कार्रवाई में भारत को एक नुकसान का सामना करना पड़ा। सीमा सुरक्षा बल का जवान शाम लाल आतंकियों की गोलीबारी में घायल हो गया लेकिन इसने आतंकियों के हमले को नाकाम करने में साहस का कार्य किया।

नगरोटा में कोर मुख्यालय पर निशाना

दूसरा हमला आज तड़के 5 बजे आतंकियों ने जम्मू के नगरोटा में 16 वें कोर मुख्यालय पर हमला कर दिया। आतंकियों ने यहां पर फिदायीन हमले का उपयोग किया। आतंकियों ने सेना की 166 मीडियम आर्टीलरी रेजीमेंट पर हमला करते हुए इस क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास किया। इस हमले का असर जम्मू - श्रीनगर हाईवे पर भी हुआ और यहां पर काफी देर से यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

माना जा रहा है कि आतंकी इस हाईवे को प्रभावित करने के प्रयास में भी थे। हमला करने वाले आतंकियों में से एक आत्मघाती था। सेना द्वारा आतंकियों के इस क्षेत्र में दाखिल होने के बाद क्षेत्र को घेर लिया और इसके बाद सर्चिंग की जाती रही। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस आॅपरेशन में सेना के जेसीओ और तीन जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी जानकारी मिली है कि घायलों में से एक जवान ने बाद में दम तोड़ दिया था और वह शहीद हो गया। नगरोटा हमले को लेकर यह जानकारी भी सामने आई है कि आतंकी हमले में सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं।

हालांकि सेना को हुए नुकसान को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। यहां पर अभी भी मुठभेड़ जारी होने की जानकारी है। सेना ने यहां पर करीब 3 आतंकी होने की संभावना जताई है। इस आॅपरेशन में एक आतंकी को मार दिया गया है लेकिन अन्य आतंकियों को मारने का प्रयास मुठभेड़ के दौरान किया जा रहा है। हमले के बाद क्षेत्र की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

भारतीय शहीदों के शव अपमान में आतंकी और पाक सेना शामिल थी

गृह मंत्रालय का एक्शन : अब आतंकी घोषित होगा मसूद अजहर

हार्ट आॅफ एशिया के पहले पाकिस्तान ने

नगरोटा में सेना की टुकड़ी पर ग्रेनेड हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -