घुसने की तैयारी में आतंकी, सीमा पर चौकस निगाहें
घुसने की तैयारी में आतंकी, सीमा पर चौकस निगाहें
Share:

नई दिल्ली। पाकिस्तानी आंतकी राजस्थान और गुजरात की सीमाओं से भारत के अंदर घुसने की तैयारी में बैठे हुये है। इसकी जानकारी लगने के बाद इन सीमाओं की चोकसी बढ़ा दी गई है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों के जवान सीमाओं पर चौकस निगाहें रखे हुये और इन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिये कहा गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही कश्मीर के उरी सेक्टर स्थित सेना के मुख्यालय पर आतंकियों ने बड़ा हमला बोला था। इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर में तो सेना की ओर से सख्ती करना शुरू कर दी है लेकिन गुजरात और राजस्थान से सटी पाकिस्तानी सीमा पर आतंकियों की हलचल बढ़ने की जानकारी मिली है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सीमाओं पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

इन सीमाओं पर बल के जवानों को अधिक संख्या में तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति से भी निपटने के आदेश दे दिये गये है। अधिकारियों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार है। बताया गया है कि करीब सौ से अधिक आतंकी सीमा पार आतंकियों की हलचल बढ गई है, इसे देखते हुये चोकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार गंगा नगर और जैसलमेर सीमाओं से आतंकी घुस सकते है। इसके साथ ही सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को यह समझाया जा रहा है कि वे किसी भी हलचल की जानकारी सुरक्षा बल को दें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -