'आतंकवाद मानवता की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है', मिस्र के राष्ट्रपति से वार्ता के बाद बोले PM मोदी
'आतंकवाद मानवता की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है', मिस्र के राष्ट्रपति से वार्ता के बाद बोले PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से द्विपक्षीय वार्ता की। तत्पश्चात, प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मिस्र दोनों ही देश विश्वभर में फैल रहे आतंकवाद को लेकर परेशान हैं। हम मानते हैं कि आतंकवाद मानवता की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा संकट है। दोनों देश इस बात पर भी सहमत हैं कि क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना और इसके बाद यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से प्रभावित हुई फूड और सप्लाई चेन को मजबूत करने को लेकर दोनों देशों ने व्यापक वार्ता की है। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को अगले 5 सालों में 12 बिलियन डॉलर तक ले जाने पर सहमति जताई है।
प्रधानमंत्री ने बताया- हमने आज की बैठक में अपने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और आतंकवाद विरोधी संबंधी सूचना एवं इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान बढ़ाने का भी फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मिस्र 'रक्षा' और 'सुरक्षा' सुनिश्चित करने के लिए असंख्य तरीके साझा किए हैं। बीते कुछ सालों में हमारे सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण और विभिन्न क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के काफी बढ़ोतरी हुई है।

मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने तय किया है कि भारत-इजिप्ट स्ट्रैटजी पार्टनरशिप के तहत हम राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में और अधिक व्यापक मदद का लॉन्गटर्म ढांचा विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सामरिक समन्वय पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि के क्षेत्र में सहायक होगा। भारत एवं मिस्र दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से हैं। हमारे बीच कई हजारों सालों का नाता रहा है। चार हजार सालों से भी पहले गुजरात के लोथल पोर्ट के माध्यम से मिस्र के साथ व्यापार होता था। उन्होंने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह पूरे भारत के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारत ने अपनी G-20 अध्यक्षता के चलते मिस्र को अतिथि देश के रूप आमंत्रित किया है, जो हमारी विशेष मित्रता को दर्शाता है। 

'एक राज्य है जहां मुख्यमंत्री राज्यपाल को लिखता है', LG का नाम लिए बिना केजरीवाल ने कह डाली ये बड़ी बात

'50% व्यापार बढ़ा दिया चीन के साथ हमने', गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बोले केजरीवाल

उद्धव ठाकरे से गठबंधन पर आया अजीत पवार का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -