Video: टेरेंस लेविस ने किया नोरा को प्रपोज, ये था एक्ट्रेस का रिएक्शन
Video: टेरेंस लेविस ने किया नोरा को प्रपोज, ये था एक्ट्रेस का रिएक्शन
Share:

टीवी के बहुत ही मशहूर शो इंडियाज बेस्ट डांसर को इन दिनों जमकर प्यार मिल रहा है। इस शो को लगातार टीआरपी की लिस्ट में भी आगे ही देखा जा रहा है। ऐसे में बीते दिनों ही इस शो में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही। आप जानते ही होंगे इस समय नोरा अपने सॉन्ग और अपने डांस को लेकर छाई हुई हैं। हर तरफ केवल उनके बारे में बातें होती हैं। नोरा का वीडियो हो या फोटो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared bybolly_gangs) on

वैसे इस बार जब नोरा इंडियाज बेस्ट डांसर में गईं तो उन्हें देख मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस खुद को रोक नहीं पाए। इस बार उन्होंने नोरा से अपने प्यार का इजहार कर डाला है। वहीँ इस दृश्य को देख मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर हैरान रह गए। इस समय टेरेंस लेविस और नोरा फतेही का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में टेरेंस लेविस नोरा फतेही को देख 'पहला पहला प्यार है' गाना गाने लगते हैं, जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह जाती है। वहीँ नोरा शर्म के मारे लाल हो जाती हैं। बाद में टेरेंस नोरा को अपनी गोद में उठा लेते हैं।

इस दौरान स्टेज पर यह सब होता देख मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर हैरान रह जाते हैं और दोनों होश उड़ने वाला रिएक्शन देते हैं। वैसे आप देख सकते हैं नोरा और टेरेंस के इस वीडियो को 'बॉली गैंग' के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जी दरअसल नोरा फतेही इसके पहले भी इंडियाज बेस्ट डांसर में आ चुकीं हैं। मलाइका को कोरोना हो जाने के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर को नोरा ने जज किया था और उस समय भी उनके नाम टेरेंस के साथ जुड़ा था।

सलमान खान के परिवार को पसंद था FIR, कविता कौशिक ने खोले राज

नेहा कक्कड़ के लिए ड्राइवर बनीं कोमोलिका, शेयर की तस्वीरें

सलमान की लगाई चिंगारी ने जान-निक्की के रिश्ते में पैदा की दरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -