भारत को सीमा पार से मिल रहा दो तरफा तनाव, गृहमंत्री करेंगे दौरा
भारत को सीमा पार से मिल रहा दो तरफा तनाव, गृहमंत्री करेंगे दौरा
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान व चीन की सीमा पर तनाव जारी है। भारत की सीमा में लगातार घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। यही नहीं राजनाथ सिंह आगामी सप्ताह इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। यही नहीं लद्दाख के बुर्तसे में भारत और चीन के मध्य तनाव बढ़ गया, पैट्रोलिंग क्षेत्र में ही चीन द्वारा वाॅच टाॅवर बना दिया गया मगर इसे भारतीय सेना ने गिरा दिया। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे जम्मू-कश्मीर पहुंचें। जहां वे सांसबा में इंडो-तिब्बत बार्डर पोलिस के आॅफिसर्स मेस का शुभारंभ करेंगे। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह इस दौरान विभिन्न पोस्ट पर पहुंचेंगे।

इस दौरान वे लगातार पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग पर गौर करेंगे और अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्र में जाऐंगे यहां वे सीमावर्ती क्षेत्रों के ताज़ा हालात का जायज़ा लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां अधिकारियों से चर्चा करेंगे और विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेंगे। भारत और चीन की सेना द्वारा लद्दाख के बुर्तसे क्षेत्र में दोनों ही देशों के मध्य तनाव बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि चीन द्वारा लंबे समय से पाकिस्तान और भारत से सटे अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें चीन पाकिस्तान का सहयोग कर रहा है। चीन द्वारा सीमा क्षेत्र में टाॅवर का निर्माण किया गया। पैट्रोलिंग लाईन में ही इस टाॅवर का निर्माण होने पर भारत ने इसे गिरा दिया दोनों ओर से सेना यहां बड़े पैमाने पर तैनात की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -