अमेरिका के वार्ता प्रस्ताव को उत्तर कोरिया ने ठुकराया
अमेरिका के वार्ता प्रस्ताव को उत्तर कोरिया ने ठुकराया
Share:

पेंगयोंग। उत्तर कोरिया और अमेरिका में तनाव बढ़ता नज़र आ रहा है। दरअसल अमेरिका ने उत्तर कोरिया की ओर बिना शर्त वार्ता की पेशकश की थी मगर, इसे उत्तर कोरिया ने ठुकरा दिया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, वह उसे परमाणु कार्यक्रम को दूर रखने की कोशिश कर रहा है। उत्तर कोरिया के एक समाचार पत्र ने इस मामले में अपने प्रकाशन में जानकारी दी है कि, अमेरिका जो दबाव बना रहा है उससे तनाव निर्मित हो रहा है लेकिन, इसकी जिम्मेदारी वह उत्तर कोरिया पर डाल रहा है।

इस मामले में व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि, उत्तर कोरिया द्वारा अपने हथियार कार्यक्रम की स्थिति में परिवर्तन किए बिना वार्ता यह सब संभव नहीं है। उत्तर कोरिया द्वारा कहा गया कि, हम वार्ता करने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर, हमें समुद्री क्षेत्र में प्रतिबंधित किया जा सकता है।

अमेरिका ने हमें वार्ता का जो प्रस्ताव दिया है, इससे सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में बदलाव किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि, उत्तर कोरिया द्वारा मिसाईलों के परीक्षण को लेकर, अमेरिका ने कई बार तल्खी जताई है। मगर उत्तर कोरिया मिसाईलों का परीक्षण करता रहा है। अमेरिका समेत कई देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाईल और आयुध परीक्षण किए जाने के बाद यूएन में उत्तर कोरिया को बैन कर दिया।

US के लिए नार्थ कोरिया सबसे बड़ा खतरा

किम जोंग उन ने करवाई में अपने शीर्ष अधिकारीयों की हत्या

द. कोरिया के अस्पताल में भर्ती उ. कोरियाई सैनिक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -