चोरी के इरादे से टेंपो चालक पर किया चाकू से हमला
चोरी के इरादे से टेंपो चालक पर किया चाकू से हमला
Share:

रेवाड़ी। शहर में एक औद्योगिक कंपनी से दूसरी कंपनी में माल छोड़ने जा रहे टेंपो चालक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने टेंपो चालक पर चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घायल उपेन्द्र (30) मथुरा निवासी बावल स्थित एक कंपनी का लोडिंग टेंपो चलाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उपेन्द्र एक कंपनी से माल लेकर दूसरी कंपनी में जा रहा था। तभी सेक्टर-3 में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने टेंपों नहीं रोका तो बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भी उपेन्द्र ने अपना टेंपों नहीं रोका।

उपेन्द्र ने अपने टेंपो को तेज गति से भगा दिया और फिर कंपनी के बाहर पहुंच गया। जहां उसे लहूलुहान हालत में देख अन्य साथियों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उपेन्द्र ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसे लूटने की कोशिश की थी। लेकिन उसने गाड़ी को नहीं रोका, जिसके चलते वह चाकू से हमला कर भाग गए। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और उपेन्द्र के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पानीपत: नहर में डूब गया 3 बहनों का एकलौता भाई

हाउस पेंट कर रहे युवक को लगा करंट और हो गई मौत

कैंटर में ठूंस-ठूंस कर रखे गए थे जानवर, पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -