भगवान शिव के लिए 6 साल के मासूम की बलि देने जा रहे थे दंपति, हुए गिरफ्तार
भगवान शिव के लिए 6 साल के मासूम की बलि देने जा रहे थे दंपति, हुए गिरफ्तार
Share:

ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों को 6 साल के मासूम बच्चे की बलि चढ़ाने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है ये लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के नाम पर मासूम बच्चे की बलि चढ़ाने जा रहे थे। जी हाँ, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निरंजन बेहेरा नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है, जो 6 साल के बच्चे की बलि चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में उन्होंने आगे बताया बच्चे को जिंदा दफनाने के लिए 3 फुट गहरा गड्ढा खोद लिया था। दूसरी तरफ पुलिस ने मंदिर के पुजारी त्रिनाथ बेहेरा को भी गिरफ्तार किया है।

'अगर सरदार पटेल भारत को एकजुट कर सके, तो इसका श्रेय शंकराचार्य को जाता है': आरिफ मोहम्मद खान

जी दरअसल यह आरोप है कि इस पुजारी ने ही निरंजन को बलि चढ़ाने की सलाह दी थी और वह इस काम में उसकी मदद भी कर रहा था। इस मामले में देवगढ़ पुलिस थाने के इंचार्ज सुरेंद्र नायक ने कहा कि, 'बनिता बेहेरा नाम की एक महिला का दावा है कि उसे कुछ महीनों से सपने में भगवान शिव दिख रहे थे।' केवल यही नहीं बल्कि उसका कहना है कि उसे भगवान शिव ने सपने में ही बताया था कि वह मंदिर में ही एक स्थान पर उनको दिखाई देंगे। भगवान के दर्शन के लिए बनिता अपने पति निरंजन के साथ गांव के पास रही एक पेड़ की पूजा करने लगे थे। इन दोनों को यह लगता था कि यहीं पर भगवान शिव उन्हें दर्शन देंगे। लंबे समय तक पूजा करने के बाद भी जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने मंदिर के पुजारी से मुलाकात की।

पुजारी त्रिनाथ ने पति और पत्नी को बताया कि वे भगवान के दर्शन करना चाहते हैं तो उन्हें मानव बलि देनी होगी। उसके बाद मानव बलि के मकसद से निरंजन और मंदिर के पुजारी ने शनिवार को गांव के ही 6 साल के एक बच्चे को किडनैप कर लिया था और वह दोनों बच्चे का मुंह बांधकर उस गड्ढे में दफनाने जा रहे थे। हालाँकि जब तक वे उसे दफना पाते बच्चा चिल्लाने लगा और वहां से भाग निकला। उसके बाद बच्चा भागकर घर पहुंचा और परिवार वालों को पूरी बात बताई। इस पर गांव वाले पेड़ के पास पहुंचे और देखा कि निरंजन और मंदिर का पुजारी काला जादू जैसी क्रिया कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पास में ही एक गड्ढा भी खुदा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पुजारी और निरंजन को मानव बलि की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

जिसके साथ लिव-इन में रहता था नजीबुद्दीन, उसी की बेटी की हत्या कर लाश के साथ किया बलात्कार

कार सवार 4 लड़कियों ने पता पूछने के बहाने किया युवक का अपहरण और फिर...

'अपने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से मेरा नाम लिखो', युवती को बोलकर प्रेमी ने बनाया वीडियो और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -