नौतपा ने दिखाया असर, पारा पहुंचा 47 के पार
नौतपा ने दिखाया असर, पारा पहुंचा 47 के पार
Share:

नई दिल्ली। इन दिनों लोगों को तापमान ने हलकान कर रखा है। सुबह करीब 9 बजे से ही लोगों को धूप में तेजी का अनुभव होने लगता है। अब तो नौतपा अपना असर दिखा रहा है। देश के कई भागों में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रोहिणी के दूसरे ही दिन बारिश हो गई। मगर इसके बाद भी तापमान में बढ़ोतरी का अनुभव हो रहा है।

हरियाणा के हिसार में मैक्सिमम टेम्परेचर 47 डिग्री पर पहुंच गया। इतना ही नहीं इलाहाबाद में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर गई। ऐसे में कटिहार में लगभग 5 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में आंधी और बारिश से 4 लोगों की मृत्यु हो गई।

मध्यप्रदेश के भोपाल सहित 11 शहरों में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल, सागर, रीवा और ग्वालियर बेहद गर्म शहर हैं। इतना ही नहीं भोपाल में तापमान 44.6 और ग्वालियर में 45.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिल्ली का तापमान सफदरजंग एयरपोर्ट को माना जा रहा है। यहां पर पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश के ईस्टर्न भाग में विभिन्न स्थानों पर कुछ हल्की बारिश भी हुई। दरअसल बांसगांव, सलेमपुर, देवरिया, खलीललाबाद, बस्ती आदि क्षेत्र में कुछ हल्की बारिश भी हुई।

कौन कर रहा है कायली जेनर का लुक चोरी

अब एरियल विंटर पर लगा तस्वीर को फोटोशॉप करने का आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -