कैलिफोर्निया में तापमान पहुॅंचा 42 पार..
कैलिफोर्निया में तापमान पहुॅंचा 42 पार..
Share:

सैनफ्रांसिस्को: अब अमेरिका में प्रकृति कहर बरपा रही है। दरअसल अमेरिका का एक भाग तूफान की चपेट में है और एक अन्य क्षेत्र गर्मी से झुलस गया है। कैलिफोर्निया में गर्मी का प्रकोप अधिक है। यहाॅं पर तापमान लगभग 42.7 डिग्री पर पहुॅंच गया। इतना ही नहीं वर्ष 2000 में यहाॅं अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री हो गया था। इस संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी गर्मी बढ़ सकती है। हालात ये हैं कि अमेरिका के कुछ भागों में तापमान बेहद बढ़ गया है।

इतना ही नहीं सेनफ्रांसिस्को के कुछ क्षेत्रों में पारा लगभग 46 डिग्री से भी अधिक हो गया है। तापमान बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में आगजनी का संकट गहरा गया है। हालात ये हैं कि लाॅस एंजिल्स के जंगलों में आग तेजी से बढ़ गई है। आगजनी को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन विभाग के करीब 500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

बता दे कि अमेरिका को तूफान और बढ़ती गर्मी के चलते प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़े पैमाने पर यहाॅं तूफान से जान माल का नुकसान हो रहा है। अमेरिका में गर्मी से परेशान लोग जलस्त्रोतों की शरण लेने लगे हैं। ये लोग अधिकांशतः ठंडे क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। कुछ लोग जलस्त्रोतों में स्वीमिंग आदि का भी आनन्द ले रहे हैं मगर दिन के समय यहाॅं पर लोग धूप में कम ही निकल रहे हैं। 

UN में पास हुआ उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध का प्रस्ताव

बैलिस्टिक मिसाईल पर उत्तर कोरिया लगा सकता है परमाणु बम

ट्रंप की साइबर सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्यों ने दिया इस्तीफा

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -