लोकसभा चुनाव: कांग्रेस या भाजपा के बगैर कोई मोर्चा संभव नहीं - तेदेपा
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस या भाजपा के बगैर कोई मोर्चा संभव नहीं - तेदेपा
Share:

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलगु देशम पार्टी  (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश का कहना है कि कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बगैर किसी भी वैकल्पिक मोर्चे का अस्तित्व में आना ‘असंभव’ है। नारा लोकेश पहली दफा विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लोकेश ने हालांकि कहा कि तेलुगू देशम पार्टी समेत क्षेत्रीय दलों को अगर लोकसभा चुनाव में अच्छी सीटें हासिल होती हैं तो राष्ट्रीय पार्टियों को समर्थक पार्टियों की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

लोकेश ने कहा है कि, ‘सभी गठबंधनों के पास या तो भाजपा है या कांग्रेस है, किन्तु राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय पार्टियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए, मेरा मानना है कि कांग्रेस या भाजपा के बगैर किसी वैकल्पिक मोर्चे का कोई अस्तित्व नहीं है। इसकी कल्पना करना भी असंभव है।’ लोकेश मंगलगिरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। टीडीपी 1985 से निरंतर इस सीट से चुनाव हारती रही है। 

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी वायएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक अल्ला रामकृष्ण रेड्डी हैं, जिन्होंने 2014 में टीडीपी के प्रत्याशी को 12 वोटों से शिकस्त दी थी। लोकेश ने टीडीपी की बड़ी जीत का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि पार्टी विधानसभा की 175 में से 125 और लोकसभा की 25 में से 18-20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। 

खबरें और भी:-

‘अब होगा न्याय’ के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

यूपी में बारिश और ओले से नष्ट हुई फसल, पियंका गाँधी ने जताया दुःख

राजनीतिक दलों को RTI के दायरे में लाया जाए, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -