तेलंगाना में आदिवासियों ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, कई घायल
तेलंगाना में आदिवासियों ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, कई घायल
Share:

हैदराबाद : तेलंगाना में आदिवासियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। यादाद्री भुवनगिरी जिले के राजमपेट मंडल परिधि के पुट्टगुडेम तांडा इलाके में में आदिवासियों ने एसओटी पुलिस पर हमला कर दिया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर मीडिया में आई है। घायल पुलिस कर्मियों में एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

बहुमत से पिछड़ सकती है एनडीए, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पीडीएस चावल की गैरकानूनी रूप से तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना एक मुखबिर द्वारा मिली थी,  इसके चलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो आदिवासियों ने अचानक उन पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में अनेक पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैलरी 1 लाख रु से अधिक, योग्यता महज 10वीं पास

जख्मी पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल सुब्बराजू, संजीव रेड्डी और एसआई सुरेंदर रेड्डी का नाम शामिल है। घायलों में सुब्बराजू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी भुवनगिरी एरिया अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि हमलावर आदिवासियों ने सबूत मिटाने के लिए पीडीएस चावल थैलियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी:-

2020 तक 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य : सुरेश प्रभु

अपने बेटे की तस्वीर शेयर कर अनीता भाभी ने दी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई

सप्ताह के आखिरी दिन थमी गिरावट सोने की कीमतों में आई तेजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -