महिला दिवस: इस राज्य ने महिला कर्मचारियों को दिया बेहद 'स्‍पेशल गिफ्ट'
महिला दिवस: इस राज्य ने महिला कर्मचारियों को दिया बेहद 'स्‍पेशल गिफ्ट'
Share:

हैदराबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women's day) के अवसर पर तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश (Special holiday) घोषित किया है।जी दरअसल मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए सरकारी आदेश (GO) जारी किया है। इन सभी के बीच मुख्यमंत्री के। चंद्रशेखर राव (KCR) ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बधाई दी है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष अवकाश घोषित कर महिलाओं का सम्मान कर रही है। इसी के साथ उन्होंने एक बयान में यह भी कहा कि, 'महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर की भूमिका निभा रही हैं। गृहिणी के रूप में और एक महिला के रूप में परिवार के विकास में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका बहुत महान और बलिदानी है।'

आप सभी को बता दें कि KCR ने कहा कि, 'तेलंगाना राज्य सरकार (Special holiday) ने महिलाओं के वैश्विक दृष्टिकोण को आत्मसात किया है, जो अपने परिवार को व्यवस्थित करते हुए एक मां की तरह मानवता और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ सभी की भलाई के लिए काम करती है।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार उत्पीड़ित वर्ग, दलित और किसानों के विकास और कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है। महिलाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाओं और कार्यक्रमों की शुरूआत की थी।'

इसी के साथ KCR ने यह भी कहा कि, 'राज्य सरकार को महिला बंधु के रूप में जाना जाता है और यह उन्हें बहुत खुशी देता है। जब से तेलंगाना सरकार बनी है, तब से अब तक KCR किट के माध्यम से 10 लाख माताओं को वित्तीय और अन्य लाभों के साथ लाभान्वित किया गया है। आरोग्य लक्ष्मी, अम्मा वोडी, बूढ़ी माताओं, बीड़ी महिला श्रमिकों और सिंगल महिला को हर महीने पेंशन दी जाती है।'

महिला दिवस पर महिला कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, अब से करेंगी 8 घंटे की शिफ्ट

मंगलवार के दिन भूल से भी ना करें यह काम वरना हो जाएगा सत्यानाश

महिला दिवस: घर की महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर! जीवनभर रहेंगी मालामाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -