इस दीपावली, पटाखे नहीं गुब्बारे फोड़िए
इस दीपावली, पटाखे नहीं गुब्बारे फोड़िए
Share:

बिहार। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा है कि, दीपावली पर पटाखे फोड़ने से बेहतर है कि गुब्बारे फुलाइये और उसे फोड़िए। पटाखों से तो प्रदूषण होता है। सभी को पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए। तेजप्रताप यादव ने कहा कि, दिल्ली में पटाखों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यादव परिवार दीपावली को लेकर अपनी तैयारियों में लगा है। बिहार में कम स्थानों पर पटाखे बेचे जा रहे हैं। 

इस दौरान राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को विशेषतौर पर सजाया गया है। यहां पर दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। लालू यादव के घर पर मनाए जाने वाले छठ पर्व की देशभर में चर्चा रहती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का समूचा परिवार इस आयोजन में शामिल होता है।

दीपावली के मौके पर, लालू यादव का परिवार जरूर दीपपर्व की तैयारियां मनाने में लगा है,मगर एक मायूसीभरी जानकारी सामने आई है कि, बिहार बोर्ड को वर्ष 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में संस्कृत में गड़बड़ी के मामले में आरोपों का सामना करना पड़ा था। छात्रा प्रियंका सिंह ने वांछित अंक न आने पर फिर से जांच करवाई और न्यायालयीन कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत बिहार बोर्ड पर 5 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

CBI ने की तेजस्वी यादव से पूछताछ

CBI कोर्ट में पेश होंगे लालू - तेजस्वी यादव

शरद यादव को मिली EC से राहत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -