तेजस्वी यादव की शादी हुई पक्की, दिल्ली में होगा जश्न
तेजस्वी यादव की शादी हुई पक्की, दिल्ली में होगा जश्न
Share:

पटना: RJD नेता एवं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में आज या कल उनकी सगाई भी हो सकती है। पूरा लालू परिवार इस वक़्त दिल्ली में है। तेजस्वी, तेज प्रताप, लालू यादव के साथ दिल्ली में है। वहीं राबड़ी देवी एवं मीसा भारती भी वहीं उपस्थित है। प्राप्त खबर के मुताबिक, सगाई समारोह में केवल 50 रिश्तेदार ही उपस्थित होंगे।

बिहार के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के 7 बेटी एवं 2 बेटे हैं। इन सब में तेजस्वी यादव सबसे छोटे बेटे हैं। हालांकि तेजस्वी यादन को ही लालू यादव का राजनीतिक वारिस माना जाता है। लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में वहीं पार्टी का संचालन करते हैं। तेजस्वी यादव अभी बिहार में विपक्ष के नेता हैं। बता दे कि तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से विधायक हैं। वो 2015 से 2017 तक बिहार के डिप्टी सीएम भी रहे हैं। सियासत से पहले तेजस्वी क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। 

तेजस्वी IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का भाग रह चुके हैं। इसी के साथ वो झारखंड क्रिकेट टीम का भाग भी रह चुके हैं। तत्पश्चात, तेजस्वी यादव राजनीति में उतरे तथा सियासत उनके लिए बहुत सही सिद्ध हुई। RJD एवं JDU ने मिलकर बिहार में सरकार बनाई। इस के चलते उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया। इसी के साथ उनके बड़े भाई तेज प्रताप भी मंत्री बने। तेजस्वी को लालू प्रसाद यादव तथा RJD का भविष्य माना जाता है।

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

संसद का शीतकालीन सत्र : भाजपा की बैठक जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -