चिराग बिहार में लगाकर दिखाए राष्ट्रपति शासन-तेजस्वी यादव
चिराग बिहार में लगाकर दिखाए राष्ट्रपति शासन-तेजस्वी यादव
Share:

पटना: लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चिराग पासवान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की है। उन्होंने चिराग का विरोध करते हुए कहा है कि चिराग बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाऐं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे राजनीति में आने वाले अपराध के विरोधी हैं। उन्होंने खुद पर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले एक अन्य नेता बृजनाथी सिंह की हत्या के बाद वे उसके परिजन से मिलने नहीं गए।  

जिसका कारण यह था कि वे राजनीति में अपराधियों का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि उन्होंने इस नेता का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से अपराध को समाप्त करना चाहता हूं। उनका कहना था कि इसके परिणाम आने में समय लग सकता है।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि चिराग युवा हैं। उन्होंने चिराग से राजनीति में इस कार्य के लिए सहयोग करने की अपील भी की। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी के सदस्य आरक्षित सीट से ही चुनाव क्यों लड़ते हैं। तेजस्वी ने चिराग को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। कहा कि वे मेरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -