रोड रेज में हत्या है जंगलराज तो फिर पठानकोट हमला क्या है
रोड रेज में हत्या है जंगलराज तो फिर पठानकोट हमला क्या है
Share:

पटना : बिहार की महागठबंधन सरकार पर इन दिनों बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। जहां एनडीए द्वारा सरकार पर कई हमले किए गए वहीं कहा गया कि बिहार में अपहरण, हत्या, लूट जैसे कई घटनाऐं बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पठानकोट जैसे आतंकी हमले से उसे जोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव सड़क दुर्घटना के दौरान विधायक पुत्र राॅकी द्वारा की गई आदित्य सचदेव की हत्या किए जाने के आरोपों को लेकर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आखिर इतना हंगामा क्यों किया जा रहा है। व्यवस्था अपना कार्य कर रही है। यदि यहां पर जंगलराज ही है तो फिर पठानकोट में हुआ हमला, हरियाणा में दंगा, व्यावसायिक परीक्षा मंडल का घोटाला  क्या है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना को लेकर हत्या हुई उसे जंगलराज कह दिया गया। मगर पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत के जवानों को मारा, पठानकोट पर हमला हुआ आखिर इसे क्या कहा जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में भी रोडरेज को लेकर हत्याऐं हुईं।

वहां तो केंद्र सरकार के अधीन होकर तंत्र कार्य कर रहा है। हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने सवाल किए थे। तेजस्वी ने कहा कि इस आंदोलन के दौरान उपजी अराजकता भी तो जंगलराज है। तेजस्वी ने इसके पहले ट्वीट भी किया था कि खाली बर्तन ज़्यादा आवाज करता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है। बिहार में भाजपा नेताओं का आचरण इस तरह की कहावतों की ही याद दिलवा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -