तेजस्वी के बयान पर बिफरी भाजपा
तेजस्वी के बयान पर बिफरी भाजपा
Share:

पटना ​: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य के गया में हुए आदित्य सचदेवा हत्याकांड को लेकर भाजपा की आलोचना की और कहा कि इन्हें केवल बिहार में जंगलराज नज़र आ रहा है जबकि ये लोग पठानकोट हमले, आतंकी हमलें और अइन्य मसलों पर स्वयं कुछ नहीं कर पाए। क्या यह सब जंगलराज नहीं है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस तरह के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि तेजस्वी बचकाना तरह से बयान दे रहे हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जंगलराज पटना उच्चन्यायालय द्वारा ही कहा गया था। यह शब्द हमने पहले प्रयोग में नहीं लाया। आरजेडी और सरकार केवल तुलना करने में लगी है। इनके पास कुछ भी नहीं है। आखिर इसे क्या समझा जाए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कहा गया कि तेजस्वी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं इसलिए वे राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। सरकार बनने के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर अपराध हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगल पांडे ने भी महागठबंधन के नेता का विरोध किया और कहा कि तेजस्वी यादव का बयान बेहद हल्का है।

एक तरह से यह अपरिपक्व बयान है। जनता दल यूनाईटेड ने सहयोगी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का बचाव कर लिया है। पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि वे तेजस्वी की बात का समर्थन करते हैं। दूसरी ओर शिवसेना ने भी सत्ता दल का समर्थन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि यदि राज्यों में सूखे के लिए मौत हो रही है तो वह जंगलराज ही है। तो कांग्रेस ने भी इसमें तेजस्वी को सही ठहराया है। कांग्रेस सांसद राज बब्बर ने कहा कि बिहार की बात होगी तो बिहार का मंत्री राज्य का बचाव तो करेगा ही। कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री निर्णय लेता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -