'कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं...', तेजस्वी के बयान पर बिहार विधानसभा में बवाल
'कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं...', तेजस्वी के बयान पर बिहार विधानसभा में बवाल
Share:

पटना: बिहार विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव के सवाल से जमकर हंगामा मचा। दरअसल, तेजस्वी यादव ने गन्ना मंत्री से सवाल पूछा था, किन्तु मंत्री के जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने कह दिया कि कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं। तेजस्वी यादव के इस बयान पर सत्ता पक्ष में बैठे विधायकों और मंत्रियों को काफी गुस्सा आया और बखेड़ा खड़ा हो गया। इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप विपक्ष के नेता को संरक्षण दे रहे हैं। मंत्रियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, तेजस्वी यादव के सवाल के जवाब के दौरान अध्यक्ष ने मंत्री प्रमोद कुमार को लताड़ लगा दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जवाब में फैक्ट दें, अगर कोई संशय हो तो दोषी अधिकारियों को सजा दें। जांच कराइए। मामला यह है कि नेता प्रतिपक्ष के प्रश्न पर सरकार ने जो उत्तर दिया, उससे वह संतुष्ट नहीं हुए, वह बार-बार पूरक पूछ रहे थे और इसी को लेकर उनकी सत्ता पक्ष के लोगों से हो बहस हो गई।

फिर तेजस्वी यादव ने सदन में कह दिया कि कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं। तेजस्वी यादव की टिप्पणी सत्ताधारी लोगों को रास नहीं आई। इसके बाद सदन में भाजपा के सभी MLA उठ खडे हुए और जोर-जोर से चिल्लाकर तेजस्वी के ऊपर अपनी नाराजगी जताने लगे। वहीं डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने तेजस्वी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि सदन में इस तरह की गलत परिपाटी शुरू की जा रही है।

8 महीने बाद सीएम अशोक गहलोत ने कबूला- 'टेप किए थे कांग्रेस विधायकों के फ़ोन'

5 राज्यों में चुनाव को लेकर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- केवल 1 राज्य में जीतेगी भाजपा

केरल चुनाव: मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने शुरू किया प्रचार, सीएम विजयन पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -