तेजस्वी यादव बने RJD विधायक दल के नेता
तेजस्वी यादव बने RJD विधायक दल के नेता
Share:

पटना ​: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री और अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को आरजेडी विधायक दल का नेता मनोनीत किया। बिहार विधासभा चुनाव में जीत के बाद 13 नवंबर 2015 को राष्ट्रीय जनता दल विधानमंडल दल की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आरजेडी विधायकों द्वारा विधानसभा और विधानपरिषद में आरजेडी विधायक दल का नेता भी चुना गया।

इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की। बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने छोटे पुत्र तेजस्वी को विधानसभा में विधायक दल का नेता बनाया। दूसरी ओर विधानपरिषद और विधानसभा को मिलाकर विधानमंडल की नेता राबड़ी देवी को निर्वाचित किया गया।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र पूर्वे द्वारा बिहार विधानसभा और विधानपरिषद को निर्वाचनों की जानकारी दी गई। दूसरी ओर मधुबनी के हरलाखी से राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी की विधायक वसंत कुशवाहा के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -