'तेजस्वी यादव का मंत्रिमंडल नहीं है', बिहार कैबिनेट विस्तार पर बोली कांग्रेस
'तेजस्वी यादव का मंत्रिमंडल नहीं है', बिहार कैबिनेट विस्तार पर बोली कांग्रेस
Share:

पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर से राजनीतिक पारा उछाल मार रहा है। शिवहर में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बयान दिया। उन्होने कहा कि कैबिनेट में उनकी पार्टी के लिए चार जगह बनता है। इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहमति भी दिया है। कांग्रेस कोटे से और मंत्री बनाये जाएंगे। अब जिसको जो लगे वह बोल सकता है, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। 

दरअसल उपमुख्यमंत्री के कैबिनेट का विस्तार नहीं किए जाने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कैबिनेट विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इस मुद्दे को लेकर वे स्वयं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मधुबनी की सभा में कह चुके है कि कांग्रेस के कोटे से मंत्री बनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है, क्यों बोलता है, वो मैं नहीं जानता।

उपमुख्यमंत्री के बयान से कोई मतलब नहीं है? अखिलेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपमुख्यमंत्री का कैबिनेट नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का होता है। मुख्यमंत्री जिसे चाहे कैबिनेट में रख सकते हैं और नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के 19 एमएलए और चार एमएलसी हैं। दूसरों के दो से चार एमएलए हैं। उनकी पार्टी के लिए कैबिनेट में चार के लिए जगह बनता है। इसके लिए मुख्यमंत्री से सहमति भी मिल चुकी है। आपको बता दें कि बिहार में मकर संक्रांति के बाद से ही कैबिनेट के विस्तार की चर्चा हो रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री में कांग्रेस और राजद के और मंत्री बनाये जा सकते हैं हालांकि, उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने के कयासों पर विराम भी लगा दिया था। इधर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कैबिनेट विस्तार पर कहा की अभी कोई संभावना नहीं है, उनके इस बयान पर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुटकी ली। भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार अब सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह गए हैं। 

'IAS केके पाठक ईमानदार हैं तो मां-बहन की गाली फ्री है क्या? BJP ने साधा निशाना

CM शिवराज पर गोविंद सिंह ने बोला जमकर हमला, प्रदेश की 'विकास यात्रा' को बताया 'विनाश यात्रा'

'किसी आदिवासी नेता को CM का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया', CM सोरेन का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -