8-9 बच्चे वाले बयान पर बोले तेजस्वी यादव- 'हमारे बहाने PM मोदी को बना रहे निशाना CM'
8-9 बच्चे वाले बयान पर बोले तेजस्वी यादव- 'हमारे बहाने PM मोदी को बना रहे निशाना CM'
Share:

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों चुनाव प्रसार में लगे हुए हैं। जी दरअसल आज से दूसरे चरण के लिए प्रचार शुरू हो गया है। ऐसे में आज तेजस्वी यादव चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। वहीं चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर किया है। हाल ही में तेजस्वी यादव ने सीएम के 8-9 बच्चे वाले बयान को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, 'सीएम ने मेरी मां का अपमान किया है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'वो मेरी मां के साथ-साथ सारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। पीएम मोदी भी 6-7 भाई-बहन हैं। तो वो हमारे बहाने पीएम को निशाना बनाते हुए उनका अपमान कर रहे हैं। इस तरह की भाषा का उपयोग करना एक सीएम को कतई शोभा नहीं देता। उन्हें महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर बोलना चाहिए तो, लेकिन वे इन सब मुद्दों से भटकाने के लिए पर्सनल हमला कर रहे हैं। महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।' इसके अलावा आगे 'बाबू साहब ' वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि, 'उन्होंने किसी जाति को लेकर यह बाच नहीं कही है। बाबू साहब का मतलब है कर्मचारी, अफसरशाही है।'

आगे उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, 'आज अगर आप थाना या ब्लॉक में चले जाइए, तो आपका एक काम भी बिना रिश्वत का नहीं होता है। तो उन बाबू साहब की बात मैं कर रहा था। बाबू साहब का मतलब यहां भ्रष्टाचार से रिलेटेड था। जिसे दूसरे तरिके से लिया जा रहा है।' इसके अलावा तेजस्वी यादव ने यह तक कहा कि, 'सीएम कुछ भी बोंले उनकी बातों को मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं, क्योंकि उनका उम्र हो गया है और वो थक गए हैं।'

दिवाली पर गरीबों को मुफ्त अनाज और कैश ! नए पैकेज की तैयारी में मोदी सरकार

लवीना लोध के खिलाफ महेश भट्ट ने दर्ज किया 1 करोड़ का मानहानि केस

एकादशी पर करें ये उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -