तेजस्वी ने थामी प्रचार की कमान, CM नीतीश को लेकर कह डाली ये बड़ी बात
तेजस्वी ने थामी प्रचार की कमान, CM नीतीश को लेकर कह डाली ये बड़ी बात
Share:

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुके हैं। सीएम चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। उन्होंने पेट में जख्म को वजह बताकर दूरी बना ली है। दोनों विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सीएम नीतीश कुमार प्रचार नहीं करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वे मोकामा एवं गोपालगंज में प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश के राजनैतिक गलियारे में नीतीश कुमार के इस निर्णय पर कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं क्योंकि दोनों सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी हैं।

वही इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव गोपालगंज में विधानसभा क्षेत्र में उतरने का ऐलान कर दिया है। वह उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार करने के लिए आज शुक्रवार को गोपालगंज जाएंगे। तेजस्वी महागठबंन प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगेंगे नई दिल्ली से पटना लौटने के पश्चात् बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर श्री यादव ने इसकी खबर दी। नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार से दूर रहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को चोट लगी है, यह बात सभी को पता है। स्वयं मैंने भी उनसे बात की है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जाने का सीएम ने निर्देश दिया है। स्वयं जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गए हुए थे। जनता दल यूनाइटेड के कई नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्होंने मोकामा में चुनाव प्रचार के लिए उनके जाने को लेकर पूछे गए सवाल को टाल दिया। हालांकि उन्होंने यह कहा कि कितनी बार (मीडिया द्वारा) उनकी परीक्षा ली जाएगी। वहीं, भारतीय नोटों पर देवी-देवताओं को की तस्वीर लगाए जाने से जुड़े प्रश्न पर कहा कि कौन किस मामले में क्या बोल रहा है, उसे बोलते रहने दीजिए। राजनीति असल मसले पर होनी चाहिए। इनमें निर्धनता, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान व मजदूर के मामले पर नेताओं को चर्चा करनी चाहिए। श्री यादव अपने पिता व राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद के सिंगापुर से लौटने के पश्चात् नई दिल्ली में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए गए हुए थे।

'नोटों पर छपे मुलायम यादव की तस्वीर..', केजरीवाल के बाद अब सपा नेता की मांग

वोटबैंक जरुरी है ! केजरीवाल सरकार ने जनता के 101 करोड़ वक्फ बोर्ड को बांटे, RTI में खुलासा

The Wire के खिलाफ कोर्ट जाएंगे अमित मालवीय, फर्जी रिपोर्ट छापने के बाद मांगी थी माफ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -