सोनिया से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने दे डाला ये बड़ा बयान
सोनिया से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने दे डाला ये बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से भेंट की। तत्पश्चात, उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की नई सरकार मजबूती के साथ चलेगी। यह निर्धन और जनता की सरकार है। नई सरकार ने भाजपा को तमाचा मारा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा संविधान एवं लोकतंत्र संकट में है। भाजपा ने हिंदू और मुसलमानों को लड़ाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव के आधार पर देश पर राज करना चाहती है। गंगा-जमुना तहजीब को बिगाड़ना चाहती। सबने देखा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में क्या किया, झारखंड में क्या कर रही थी। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष एक रहेगा। उन्होंने कहा कि लालू यादव, सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी एवं डी राजा धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने वालों के सामने कभी नहीं झुके। उन्होंने कहा कि बिहार का नजारा पूरे देश में नजर आने वाला है। लोकतंत्र की जननी बिहार ने फिर से देश को दिशा दिखाई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय एवं CBI की हालत पुलिस थाने से खराब हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय और CBI को डराने-धमकाने का टूल बना दिया गया है किन्तु हम डरने वाले नहीं हैं। हम टिकाऊ हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां पिछड़ों एवं दलितों की हैं। ये लोग (भाजपा) रीजनल पार्टियों को खत्म करना चाहते हैं। वहीं जब मीडिया ने उपमुख्यमंत्री से बिहार में जंगलराज रिटर्न पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- जंगलराज में खड़े होकर आप जंगलराज की बात करोगे। जंगलराज तो केंद्र में है, जहां सांसद तक चूं नहीं कर सकता। यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की संख्या देखिए कि बिहार कहां है तथा दिल्ली कहां है, जहां प्रधानमंत्री रहते हैं। तेजस्वी ने गिरिराज सिंह के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अब हमसे पूछ रही है कि रोजगार का क्या होगा यानी उनको हम मुद्दे पर ले आए हैं। उसने जब 10 लाख रोजगार देने के वादे पर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि रोजगार पर जो हमने बोला है वह होगा बस इंतजार का थोड़ा मजा लीजिए।

'आजादी में योगदान देने वाले मुस्लिमों को भी PM याद करें': असदुद्दीन ओवैसी

काम नहीं कर रहा राजू श्रीवास्त का दिमाग, अब भी वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन

बड़ी खबर: सलमान पर हुए चाक़ू से 10-15 वार, हैं वेंटिलेटर पर- जा सकती है एक आंख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -