तेज प्रताप ने शेयर किया सोते हुए वीडियो, जानिए क्या है वजह?
तेज प्रताप ने शेयर किया सोते हुए वीडियो, जानिए क्या है वजह?
Share:

पटना: बिहार सरकार में मंत्री एवं लालू यादव के बेटे तेज प्रताप अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वे कृष्ण रूप में दिखाई देते हैं, तो कभी साइकिल से मंत्रालय पहुंच जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे सोते दिखाई दे रहे हैं तथा सपने में महाभारत युद्ध के चलते प्रभु श्रीकृष्ण का रौद्र अवतार देख रहे हैं। वे सपने में भगवान के विराट रूप को देखकर हैरान रह जाते हैं तथा उठ जाते हैं।

ट्विटर पर तेज प्रताप ने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा, विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के तौर पर आपके रूप को देख रहा हूं। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना मुश्किल है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है। गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे थे। तेज प्रताप ने बताया था, प्रातः 9 बजे जब वे सो रहे थे, तब उन्हें नेताजी मुलायम सिंह सपने में नजर आए। 

वही इसके चलते मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं। उन्हें गले लगाया। इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई। इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली। मुलायम सिंह यादव का देहांत 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था। वे 82 वर्ष के थे। गुरुग्राम के मेदांता चिकित्सालय में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था।

योगी पर यूपी का भरोसा बरक़रार, UP PACS चुनाव में 7000 में से 6200 सीटों पर खिला 'कमल'

'चुनाव आते ही शिवराज सिंह पर घोषणाओं का नशा सवार हो जाता है', कमलनाथ ने बोला जमकर हमला

आखिर कैसे टीवी शो में काम करने वाली तुलसी ने रखा राजनीति में कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -