दांतों की समस्या बढ़ा सकती है हृदय रोग का खतरा
दांतों की समस्या बढ़ा सकती है हृदय रोग का खतरा
Share:

आजकल दांतों की समस्या बहुत ही आम बात हो गई है। आजकल लोग जंक फूड्स और तैलीय खाद्य पदार्थो का सेवन अधिक करने लगे हैं जिसकी वजह से उनके दांत का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कई बार दांतों की समस्या के कारण हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस रोग से बचने के लिए आपको अपने दांतों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। जंक फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स और तैलीय खाद्य पदार्थो में बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद होते हैं जो दांतों की समस्या को बढ़ाते हैं। 

यात्रा करते समय आती है उल्टियां तो करें यह उपाय

इस तरह से साफ़ करें दांत 

जानकारी के मुताबिक रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। पानी आपके दांतों में फंसे खाने और उसके कणों को निकाल देते हैं और आपके मुंह के स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है। दांतों को साफ करना जरूरी होता है ताकि दांतों के बैक्टीरिया और कीटाणु नष्ट हो जाएं और खाने के जितने कण दांतों में फंसें हो वो निकल जाए। इसलिए रोजाना कम से कम 2 से 3 मिनट ब्रश जरूर करें।

खूबसूरती बढ़ाने में बेहद कारगर है कद्दू

और भी है कई नुकसान 

इसी के साथ शुगर और एसिड युक्त खाद्य पदार्थ आपके दांतों के एनामेल को प्रभावित करती है जिसके कारण दांतों की समस्या उत्पन्न होती है। यह मुंह के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इन खाद्य पदार्थो के सेवन से जितना हो सके बचें। सोने से पहले ब्रश करना एक अच्छी आदत तो जरूर है, साथ ही इससे आपके पूरे दिन खाने की वजह से दांत में फंसे कण भी निकल जाते हैं। इस प्रकार आपके दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आपको किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होती है।

विश्व मलेरिया दिवस पर जानें मलेरिया के लक्षण और उनसे बचने के उपाय

शहद खाने का भी होता है सही समय, गलत समय पर खाना हो सकता है खतरनाक

माइग्रेन के दर्द से परेशान तो तुरंत करें ये उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -