क्रिसमस की तैयारी में लगे थे अचानक लगी आग, जलकर मौत
क्रिसमस की तैयारी में लगे थे अचानक लगी आग, जलकर मौत
Share:

वाशिंगटन : पुरे दुनियां ने धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया पर अमेरिका के टेनेंसी शहर में क्रिसमस से पहले घर में आग लगने से तेलंगाना के तीन भाई-बहनों और एक अमेरिकी महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार रात क्रिसमस की तैयारियों के दौरान हुआ। तब घर में छह लोग मौजूद थे। बिजली के बल्ब लगाते वक्त शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बच्चों के माता-पिता ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के नालगौड़ा आए थे।

महिला कॉड्रेट की भी मौत

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों बच्चे मिसिसिपी की फ्रैंच कैम्प एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि सात्विका नाइक और जया नाइक अपने भाई सुहान नाइक के साथ क्रिसमस पार्टी के लिए टेनेंसी में करी कॉड्रेट के घर गए थे। हादसे में अमेरिकी महिला कॉड्रेट की भी मौत हो गई। वहीं, उनका पति औैर बच्चा झुलस गया।

पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए गुहार 

जानकारी अनुसार अमेरिकी चर्च की माने तो मृतक बच्चों के पिता श्रीनिवास और मां सुजाता नाइक भारत में ईसाई धर्म का प्रचार करते हैं। हादसे की सूचना के बाद वे अमेरिका लौट आए। नाइक परिवार ने तेलंगाना सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए गुहार लगाई है।

नए साल से टूरिस्ट वीजा दे सकता है सऊदी अरब

क्रिसमस का जश्न मनाने के दौरान अचानक घर में भड़की आग, तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

सरकार ने फिर इस साल मांगी ऐप्पल से डिवाइस और अकाउंट की जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -