लड़की ने फोड़ दिया पिम्पल और फिर जो हुआ देखकर उड़ेंगे होश
लड़की ने फोड़ दिया पिम्पल और फिर जो हुआ देखकर उड़ेंगे होश
Share:

हम सभी के साथ ऐसा होता है कि कभी-कभी चेहरे पर सूजन आ जाती है। वैसे इसका होना आम माना जाता है लेकिन एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं फिलीपींस की जहाँ के नुएवा इक्याजा की रहने वाली 17 साल की एक लड़की का चेहरा अजीब तरह से सूज गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यह लड़की किसी रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित है। बताया जा रहा है इसी वजह से लड़की का चेहरा पूरी तरह से गुब्बारे जैसे सूज गया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 17 साल की लड़की का नाम मैरी एन रेगाचो है जिनकी की नाक के किनारे बीते साल एक पिंपल हुआ था।

देखते ही देखते वह पिम्पल बढ़ गया और अब उनके पूरे चेहरे पर सूजन आ गई है। जी दरअसल, मैरी ने बीत साल ही एक बच्चे को जन्म दिया था और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी के दौरान ही पिंपल हुआ था। वहीं उस दौरान मैरी को लगा कि यह हार्मोनल चेंज के कारण हुआ है लेकिन कई हफ्तों तक जब पिम्पल ठीक नहीं हुआ तो मैरी ने सोचा यह एक जिद्दी फुंसी है। उसके बाद मैरी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। काफी लंबे समय तक पिंपल ठीक नहीं होने के बाद मैरी ने एक दिन इसे फोड़ दिया और उसी के कुछ ही दिनों बाद असहनीय दर्द होने लगा और पिंपल धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

इस बारे में मैरी ने बताया कि, 'अब उनका चेहरा बैलून को तरह हो गया है और सूजन आंखों तक पहुंच गई है। इसी वजह से अब उनकों देखने में भी समस्या होने लगी है।' मैरी का कहना है- 'मैंने अब तक कई होम रेमेडीज आजमाए हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।' वैसे एक रिपोर्ट को माने तो मैरी के पति अल्बर्ट पड़ोसी के फार्म में पार्ट-टाइम काम करते हैं और कपल की इनकम काफी कम है। वहीं पैसों की कमी के कारण मैरी अपना इलाज नहीं करा पा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी

सलमान खान ने शुरू की 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग, सामने आया पहला लुक

आंटी बना रही थी लड़कियों को ड्रग अडिक्ट, हुई गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -