नशे में लड़के ने घर में घुसा दी ऑडी और साथ लेकर निकला दरवाजा
नशे में लड़के ने घर में घुसा दी ऑडी और साथ लेकर निकला दरवाजा
Share:

नशे की हालत में इंसान क्या कर सकता है यह बात तो आप जानते ही होंगे। नशे में इंसान को यह अंदाजा भी नहीं होता है कि उसने क्या किया है, वह क्या कर रहा है और वह क्या कर सकता है। वैसे अभी जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह इंग्लैंड का है। यहाँ एक टीनएजर ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और उसे भला बुरा भी कह रहे हैं।

क्या है मामला- हुआ यूँ कि इंग्लैंड में एक 18 साल के युवक ने नशे की हालत में अपनी ऑडी से ड्यूसबेरी में स्थित एक घर के फ्रंट डोर पर टक्कर मारी। इस दौरान टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई। उसके बाद जैसे ही लड़के ने कार को रिवर्स कर घर से बाहर निकालने की कोशिश की वैसे ही घर का दरवाजा कार की छत और विन्डशील्ड के बीच में फंस गया और उखड़ गया। यह सब होने के बाद भी युवक को कुछ समझ नहीं आया और वह कई मीटर तक लटके हुए दरवाजे के साथ ही कार ड्राइव करता रहा। केवल इतना ही नहीं इस एक्सीडेंट से पहले युवक ने अपनी ऑडी से रास्ते पर चल रहे एक शख्स को भी टक्कर मारी।

वैसे अब इस घटना का जिक्र ट्विटर पर तेजी से हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस ने लड़के को ड्रिंक एंड ड्राइव के जुर्म में अरेस्ट कर लिया। वहीं उसकी कार से जिसका एक्सीडेंट हुआ था उस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसका इलाज कराया जा रहा है।

ये है सोशल डिस्टेंसिंग वाली डिजाइनर ड्रेस, खासियत कर देगी हैरान

5 साल की बच्ची ने दिया बेटे को जन्म, विज्ञान के लिए आज भी रहस्य है ये घटना

आज होगा अहमद पटेल का अंतिम संस्कार, राहुल गांधी पहुंचे भरूच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -