Samsung Galaxy Fold  फिर से आर्डर के लिए हुआ जारी, देखिये फीचर्स
Samsung Galaxy Fold फिर से आर्डर के लिए हुआ जारी, देखिये फीचर्स
Share:

 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने इस वर्ष फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनिया के सर्वप्रथम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Fold को लांच  किया था। इस फोन के पेश होने के कुछ महीने बाद इसमें आई दिक्कतों के बाद कंपनी ने फिर से इसे दोबारा पेश किया था। इसके बाद इसे पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy Fold को 4 अक्टूबर को पहली बार भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा सकता था। आज से इस स्मार्टफोन को फिर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा सकता  है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से दिन के 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इसके साथ ही  देश के 25 शहरों के चुनिंदा Samsung स्टोर्स पर इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Samsung Galaxy Fold को केवल एक ही ऑप्शन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 1,64,999 है। प्रीमियम रेंज का डिवाइस होने की वजह से इसके लिमिटेड डिवाइसेज को ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी EMI जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध करा रही है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें फोल्डेबल स्क्रीन के साथ-साथ एक मेन स्क्रीन भी दी गई है।

Samsung Galaxy Fold के अन्य फीचर्स की बात की जाये तो इसमें मल्टीलेयर वाली 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसके मेन स्क्रीन की बात की जाये तो इसमें एक 4.6 इंच की एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में 4,380 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, साथ ही साथ ये वायरलेस पावर चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस फोन से आप अपने मोबाइल और वायरलेस एक्सेसरीज को भी चार्ज कर सकते हैं। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम किया जा सकता है 

फोन के कैमरे फीचर्स के बारे में बात करें तो इसके मेन स्क्रीन में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इसके फोल्डेबल स्क्रीन में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 10 मेगापिक्सल का सेल्फी और 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के बैक कैमरे की बात की जाये तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया जा रहा है।

जल्द ही लॉन्च होगा एपल आईफ़ोन का SE2 मॉडल

Mozilla Firefox का बग कर रहा है सिस्टम को हैंग

नोटबंदी से मिली इन एप्प को पहचान,जानिए पूरा सच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -