Moto Razr में फ्लिप स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Moto Razr में फ्लिप स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Share:

Motorola ने बीते दिनों अपने पहले फोल्डेबल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन 2019 Moto Razr को चीन में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा। Samsung और Huawei के बाद अब Motorola दुनिया की तीसरी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, जिसने इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया है। 2019 Moto Razr का लुक और डिजाइन इसके पुराने Moto Razr से ही इंस्पायर्ड है।यदि देखा जाए तो यह भी पुराने वाले Moto Razr की तरह ही दिखता है। फिलहाल, 2019 Moto Razr में कई ऐसे खास फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन से अलग बना सकता है।

Motorola ने 2004 में अपना पहला Moto Razr फोन पेश किया था, जिसे बेहद पसंद किया गया था। कंपनी ने अपने इसी मॉडल को फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें उपभोक्ता को यूनिट टच एक्सपीरियंस मिल सकता है। साथ ही साथ Moto Razr को पसंद करने वाले उपभोक्ता को उसी लुक और डिजाइन वाले स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस भी मिल सकता है। Motorola ने भारत और अमेरिकी उपभोक्ता के लिए इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज भी ओपन किया है, ताकि उपभोक्ता भारी संख्या में इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्टर करा सकें। 

2019 Moto Razr में ड्यूल डिस्प्ले दिया जा रहा है। इसका फोल्डेबल और मेन डिस्प्ले 6.2 इंच की दी गई है, जो कि Samsung Galaxy Fold के मुकाबले छोटी है। इसके फोल्डेबल डिस्प्ले का साइड बेजल बेहत ही पतला है जो कि न के बराबर दिखता है। इसमें फुल स्क्रीन एज-टू-एज व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।
इसमें एक और सेकेंडरी डिस्पले दी जा रही है जो कि इसे फोल्ड करने के बाद फ्रंट में दिखता है। इसकी साइज 2.7 इंच की है और इसे उपभोक्ता क्विक व्यू डिस्प्ले के तौर पर एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इसके फोल्डेबल हिंज में प्लास्टिक की प्रोटेक्टिव कोटिंग दी गई है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये स्मार्टफोन वाटर रेसिस्टेंस ही बनाया गया है।

2019 Moto Razr में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा रहा है। फिलहाल, ये प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में उपयोग होने वाला प्रोसेसर नहीं है, फिर भी इसमें बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इसके बैक में पॉलीकार्बोनेट का पैनल दिया जा रहा है। इसमें एक ही कैमरा है जो सेल्फी और रियर दोनों कैमरे का काम करता है। फोन स्टॉक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 9 पाई दिया गया है, जल्द ही इसके लिए एंड्रॉइड 10 का अपडेट रोल आउट किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत $1,500 (लगभग Rs 1,08,00) है। 

Airtel vs Jio vs Vodafone : आपसी टक्कर में निकाली नयी प्लान लिस्ट

यदि कट गया है आपका भी गलत चालान, अब कर सकते है ऑनलाइन शिकायत दर्ज

एक म्यूजिक वीडियो में दिखी Vivo V17 की पहली झलक, है बहुत शानदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -