Twitter पर कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारी से ऐसे बचिए
Twitter पर कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारी से ऐसे बचिए
Share:

इस समय भारत ही नहीं पूरी दुनिया कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी से जूझ रहा है। इसके साथ ही कई देशों में लॉकडाउन घोषित है और लोग घरों में बैठकर ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इस महामारी से जुड़ी कई गलत जानकारियां भी इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही है, जिसे देखते हुए सरकार काफी सख्त है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही लोग Twitter पर भी कोरोनावायरस से जुड़ी अफवाहों से बचने के लिए भरोसे के ट्विटर हैंडल से जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।Twitter ने बीते दिनों ही कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारियों और फेक न्यूज को हटाने की दिशा में काम किया है। लेकिन, सोशल मीडियो एक ओपन प्लेटफॉर्म है और यहां तेजी से फेक न्यूज और अफवाहें वायरल हो जाती हैं। ऐसे में हम आपको Twitter के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कोरोनावायरस से जुड़ी सटीक और भरोसेमंद जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं भरोसेमंद सोर्स की पहचान- सबसे पहले हम किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त करने के लिए उसके भरोसेमंद सोर्स के बारे में पता लगाते हैं। इस्सके साथ ही कोरोनावायरस एक बीमारी है, इसलिए इसके बारे में सटीक जानकारी के लिए हम विश्व स्वास्थ्य संगठन या फिर सरकारी एजेंसियों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए सही और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।Twitter ने यूजर्स की सहूलियत के लिए डेडिकेटेड बाइलिंगुअल इवेंट पेज क्रिएट किया है। यहां पर आपको COVID-19 से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त हो सकती है। वहीं भारतीय यूजर्स Twitter के होम टाइमलाइन के टॉप में इस इवेंट पेज को देख सकते हैं। वहीं इस इवेंज पेज पर आपको सभी वेरिफाइड सोर्स द्वार सटीक जानकारी मुहैया कराई जाती है। वहीं Twitter पर हैशटैग के साथ कुछ भी पोस्ट करते हैं। ऐसे में अगर आपको कोरोनावायरस से जुड़ी कोई भी बात जाननी है तो आप रिलिवेंट हैशटैग को चेक कर सकते हैं। 

इसके अलावा यही नहीं, किसी भी ट्वीट को रिट्वीट करने से पहले आप सुनिश्चित हो जाएं कि जो जानकारी आप शेयर करने जा रहे हैं वो सही है। इसके बाद ही आप किसी भी ट्वीट को रिट्वीट करें।इसके अलावा आप देश के सभी क्रेडिबल न्यूज प्लेटफॉर्म्स के ट्विटर हैंडल के जरिए भी कोरोनावायरस से संबंधित भरोसेमंद जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं, आप देश के नेशनल वेरिफाइड जर्नलिस्ट्स के अकाउंट पर भी कोरोनावायरस से संबंधित भरोसेमंद अपडेट्स को चेक कर सकते हैं। यदि , आप इन सभी चीजों का सही से ध्यान रखते हैं तो आप गलत जानकारियों को सेग्रिगेट कर सकते हैं और उसे फैलने से भी रोक सकते हैं। 

घर पर ही ऐसे सही करें वाई-फाई

Redmi Note 9 Pro जानिये क्या है ख़ास

सरकार ने Facebook और TikTok को दिया बड़ा आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -