वीडियो : गन पर अंकुश लगाते हुए फफक पड़े ओबामा
Share:

वॉशिंगटन : किसी ने इसकी कल्पना भी नही की होगी कि कभी दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति सार्वजनिक रुप से रो पड़ेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की आँखो में उस समय आंसू छलक आए जब वो देश में बंदूकों पर सख्त नियंत्रण रखने के लिए अपनी योजना पेश कर रहे थे। दिसंबर 2012 में न्यू टाउन में एक हिंसा में 20 छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

उन्हीं बच्चों को याद करते हुए ओबामा फफक पड़े। ओबामा ने कहा कि जब भी मैं उन बच्चों के बारे में सोचता हूँ तो अपने आपे से बाहर हो जाता हूँ। इसलिए सभी को ऐसी कानून की मांग करनी चाहिए जो गन लॉबी के झूठ का पर्दाफाश कर सके। राष्ट्रपति ने कहा कि बंदूक रखने वालों की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी और उनके मानसिक स्वास्थ्य और अपराध के इतिहास को जोड़ते हुए नियम बनाए जाएंगे।

ओबामा ने कहा कि अब कोई भी कार्रवाई न करने का बहाना नही बना पाएगा। साथ ही चोरी हुए बंदूकों की जानकारी के लिए भी अलग से कानून बनाए जाएंगे। अमेरिका के संविधान का दूसरा संसोधन अमेरिकी नागरिकों को सेल्फ डिफेंस के लिए गन रखने का अधिकार देता है। अंमेरिकी गन लॉबियों को चेतावनी देते हुए ओबामा ने कहा कि उन्हे सरकार के कामकाज में बाधा पहुंचाने की इजाजत नही दी जाती है।

ओबामा ने बंदूक डीलरों के लिए जो नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसके अनुसार अब डीलरों को लाइसेंस लेना होगा और बंदूक खरीदने वाले की पृष्ठभूमि का पूरा ब्योरा रखना होगा। डीलरों को अब इस कानून का पालन अपने शोरूम और खुले बाजार दोनों जगहों पर करना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -