हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुई टीम इंडिया, धोनी के बाद रोहित-कोहली ने भी बदली DP
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुई टीम इंडिया, धोनी के बाद रोहित-कोहली ने भी बदली DP
Share:

नई दिल्ली: भारत, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी DP में तिरंगा लगा रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के अन्य स्टार्स ने अपनी DP में तिरंगा लगाया है। कप्तान रोहित शर्मा ने ट्विटर की DP चेंज की, विराट कोहली ने भी ऐसा ही किया। इनके साथ ही केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह सहित अन्य सभी क्रिकेटर्स ने अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज की है। खिलाड़ियों के अलावा BCCI के अधिकारी भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं। BCCI के सचिव जय शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और पूरे परिवार के साथ तस्वीर जारी की। मौजूदा क्रिकेटर्स के साथ ही पूर्व क्रिकेटर भी इस अभियान में जुड़ गए हैं। 

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम की DP चेंज की, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं। बता दें कि भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां केएल राहुल की कप्तानी में भारत को तीन मैच की ODI सीरीज़ खेलनी है। इसके अलावा भारत को एशिया कप खेलना है, जो 27 अगस्त से UAE में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में यहां टीम इंडिया को 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ना है। 

Ind Vs Zim: ODI सीरीज के लिए ज़िम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

एशिया कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ इस स्टार गेंदबाज़ का खेलना मुश्किल

ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ होंगे ऋषिकेश कानिटकर, मिली ये अहम जिम्मेदारी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -