क्रिसमस पर क्रश्चियन नेताओं के साथ मोदी करेंगे चाय पर चर्चा
क्रिसमस पर क्रश्चियन नेताओं के साथ मोदी करेंगे चाय पर चर्चा
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से चाय पर चर्चा करेंगे। अब फिर से चाय की चुस्कियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मगर यह अवसर केवल क्रिश्चियन समुदाय को ही मिलेगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के अवसर पर क्रश्चियन कम्युनिटी के नेताओं से भेंट कर सरकार के प्रति उनके विचारों को जानेंगे। अंग्रेजी समाचार पत्र द टेलिग्राफ के दावे के अनुसार जेटली द्वारा टी - पार्टी की रिक्वेस्ट की गई।

इसका उद्देश्य था माइनाॅरिटीज़ के मध्य सरकार की प्रतिष्ठा को और अच्छा बनाना। यह भी कहा जा रहा है कि क्रिसमस के अवसर पर आयोजित होने वाली चाय पार्टी को लेकर यदि सरकार को सफलता मिली तो ऐसे आयोजन आगे भी होंगे। दरअसल यह नियोजन केरल भाजपा के एक नेता ने किया था। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को कहा था कि चाय पर चर्चा कर मोदी को माइनोरिटीज़ और देश की जनता से जुड़ना चाहिए।

ऐसे में उनकी इस सलाह को अच्छा स्थान दिया गया। दरअसल वर्षभर पहले ही उन्होंने लेफ्ट फ्रंट को छोड़कर भाजपा ज्वाॅइन की। दरअसल भाजपा के सदस्य अल्फोंस कन्नाथनम ने यह सलाह दी है। वे चर्च और बिशप के बहुत नज़दीक हैं। दरअसल वे एक आईएएस अधिकारी थे लेकिन वर्ष 2006 में उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। अल्फोंस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भी करीबी रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -