टैक्सी संचालक नहीं कर सकेंगे मनमानी
टैक्सी संचालक नहीं कर सकेंगे मनमानी
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में एप आधारित टैक्सी सेवाओं का किराया मनमाने तरीके से नहीं वसूला जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस बात की अनुमति नहीं है कि वह लोगों को ब्लैकमेल करे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सर्ज प्राइजिंग एक तरह से दिन दहाड़े होने वाली लूट है। कोई भी सरकार इसे प्रोत्साहित नहीं कर सकती है।

टैक्सी आॅपरेटर लोगों को ब्लैकमेल करने पर आमादा हैं। उन्हें किसी को भी लूटने की अनुमति नहीं है। उनके द्वारा स्पष्टतौर पर कहा गया है कि सरकार इन सभी बातों की अनुमति नहीं देगी। इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर पोस्ट किया और कहा कि टैक्सी कंपनियों के लिए जो किराया तय किया गया है। 

उससे अधिक कीमत वसूली जाने और डीजल कारें मार्केट में उतारी जाने की अनुमति उन्हें नहीं है। ये कार संचालक न तो बैच लगा सकते हैं और न ही दिल्ली में मनमाने तरीके से कारों का रेग्युलेशन कर सकते हैं। इन्हें सरकार के अनुसार चलना ही होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -