दो दिन तक तबाही मचाने के बाद कमज़ोर पड़ा तूफ़ान Tauktae, 16 हज़ार से अधिक घरों को नुकसान
दो दिन तक तबाही मचाने के बाद कमज़ोर पड़ा तूफ़ान Tauktae, 16 हज़ार से अधिक घरों को नुकसान
Share:

अहमदाबाद: दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान Tauktae अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तबाही मचा चुका है। इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान काफी देर तक 185 किमा से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलींहीं।

इस दौरान गुजरात से 60 किलमीटर पर दीव में लैंडफॉल हुआ, तट से टकराने के बाद हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विभाग, अहमदाबाद के प्रभारी निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि, 'अभी यह भीषण चक्रवाती तूफान है, जो एक घंटे में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह अहमदाबाद से 50-60 किमी पश्चिम में जाएगा। हवा की रफ़्तार 45-55 किमी/घंटा से 65 किमी/घंटा होगी। अहमदाबाद और कुछ अन्य जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।'

वहीं, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में चक्रवाती तूफान के कारण तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं, तेज हवाओं से लगभग 40,000 पेड़ उखड़ गए हैं और 16,500 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। उधर इंडियन नेवी ने बार्ज P305 से एक व्यक्ति को बचाया है, जो मुंबई के पास अरब सागर में चक्रवात Tauktae के चलते में बह गया था।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के नारायण ने वाईएसआरसीपी के बागी सांसद के रघुराम कृष्ण राजू की गिरफ्तारी पर हुआ खुलासा

इस म्यूजियम दिवस पर हुआ बड़ा एलान, हस्तिनापुर में बनाया जाएगा संग्रहालय

कोविड-19 की दूसरी लहर से भारतीय कंपनियों के लिए आय वसूली में होगी देरी: मूडीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -