टाटा ला रही है आकर्षक फीचर के साथ टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन
टाटा ला रही है आकर्षक फीचर के साथ टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन
Share:

भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने साल 2016 में अपनी टाटा टियागो को लांच किया था, जो कि बाजार में बहुत चली भी। इसका कारण था इसका सस्ता और फीचर्स से भरा होना। टियागो को कंपनी ने पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध कराया था।

अब खबर है कि कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम शुरु कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद टाटा मोटर्स ने यूके में सेनेक्स लो कार्बन व्हीकल्स शो में किया। खबरों की मानें तो इसका नाम टियागो ईवी रखा जाएगा।

इसे भारत में जल्द लांच किया जा सकता है। इसमें 85 किलोवाट का मोटर लगाया गया है, जो कि 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है। फ्रंट व्हील वाली इस कार के इलेक्ट्रिक होने के कारण इसमें कोई गियरबॉक्स नहीं है।

टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लीथियम-ईऑन बैटरी पैक लगाया गया है। इसे गर्म होने से बचाने के लिए टाटा ने अपना सिग्नेचर कूलिंग सिस्टम लगाया है। इन सबके अलावा टाटा मोटर का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार महज 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी।

स्पोर्ट्स मोड़ में कार की स्पीड 135 किमी प्रति घंटा है। यदि भारत में इसे लांच किया जाता है, तो भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी। 1040 किलो वजनी टाटा टियागो ईवी को एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -