720 कर्मचारियों की छंटनी करेगा टाटा
720 कर्मचारियों की छंटनी करेगा टाटा
Share:

लंदन: भारतीय अर्थव्यवस्था में इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने एक फैसला लिया है कि वह कंपनी के कर्मचारियों की छंटनी करेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस्पात क्षेत्र की कंपिनयों में गिनी जाने वाली कंपनी टाटा स्‍टील ब्रिटेन में स्थित अपने यॉर्कशायर के रॉदरहैम संयंत्र से 720 कर्मचारियों की छटनी करने की तैयारी करने वाली है. इस खबर के बाद से कंपनी के कर्मचारियों में एक खलबली मच गई.

ऐसी खबरे है की सरकार से सहायता न मिल पाने के कारण ही टाटा कंपनी को यह निर्णय लेना पड़ा है. टाटा कंपनी इसी माह के आखिरी में कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया को शुरू कर देगा. इस दौरान टाटा कंपनी यह भी प्रयास करने में लगी है की कम से कम कर्मचारियों की छटनी की जाए।

जानकार सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों को बनाए रखने संबंधी सरकार से वार्ता विफल होने के बाद टाटा कंपनी ने यह निश्चय किया है. टाटा कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी के लिए सूचि को बनाना प्रारंभ कर दिया है. तथा किन किन कर्मचारियों की छंटनी की गई है उसकी भी कोई जानकारी नही है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -